कोरबा। कोरबा क्षेत्र में अजब-गजब चोरी के मामले चर्चा का विषय बने हुए हैं। पुरानी बस्ती रानी रोड इलाके में सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरा को एक चोर ने पार कर दिया। उसकी तस्वीरें घर के भीतर रखे डीबीआर में कैद हो गई। पीडि़त ने सीसीटीवी फुटेज के साथ एसपी से मामले की शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की।
शिकायतकर्ता ईश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि 18 हजार रुपए खर्च कर उसने अपने घर की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। पिछली रात इसकी चोरी कर ली गई।
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि नीम चौक भंडारी गली में रहने वाले विशाल दास महंत उर्फ कृष के द्वारा 16 अप्रैल की रात 1.30 बजे घटना को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी के डीबीआर में इसके फुटेज मौजूद है।
पुलिस को बताया गया कि इससे पहले विशाल दास ईश्वर के घर में हथियार लेकर घुस गया था। आरोपी ने नशे की हालत में डेढ़ हजार रुपए की मांग की गई थी। इसकी रिपोर्ट भी पुलिस थाना में की गई।
कार्यवाही के अभाव में उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। ईश्वर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा चोरी होने का मामला गंभीर है और इस घटना से उसे नुकसान हुआ है। इसलिए जांच के साथ कार्यवाही कराई जानी चाहिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















