सुशासन के आवेदनों के निराकरण से मिलना चाहिए संतुष्टि

कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के जोन कमिश्नरों व प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि समाधान शिविरों के आयोजन से पूर्व सुशासन तिहार 2025 के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं।आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बैठक में निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधा और अन्य योजना को लेकर जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन सभी आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निगम के अतिरिक्त जिले के अन्य विभागों से संबंधित जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन्हें संबंधित विभागों को भेंजे तथा विभागीय समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ कार्य करें। शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार 5 से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन शिविरों के माध्यम से आवेदनकर्ताओं व नागरिकों को उनके द्वारा विभिन्न मांग व शिकायत के संबंध में प्रस्तुत किए गए आवेदनों के निराकरण की जानकारी उन्हें प्रदान की जाएगी। 

बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभिंयता सुरेश बरूवा, उपायुक्त पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, तपन तिवारी, विनोद शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, एनके नाथ, प्रकाश चन्द्रा, राकेश मसीह, अजीत तिग्गा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, अरूण मिश्रा आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।