वास्तु शास्त्र में दीपक गुप्ता को पीएचडी

कोरबा। वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में शोध कार्य पूर्ण करने पर कोरबा के दीपक गुप्ता को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। इंडियन एस्ट्रोलॉजी एंड महर्षि एकेडमिक्स ओपन यूनिवर्सिटी, फ्लोरिडा, अमेरिका द्वारा उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। बताया गया कि वे वास्तु शास्त्र के इस विषय पर शोध करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम छात्र हैं।

दीपक गुप्ता ने राजस्थान के उदयपुर स्थित श्री महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी से अपना शोध कार्य किया। शोध कार्य पूर्ण होने के बाद उन्हें 27 सितंबर 2026 को उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

उपलब्धि पर मिल रही बधाइयां
वास्तु शास्त्र में शोध के लिए पीएचडी की उपाधि मिलने पर डॉ. दीपक गुप्ता को शुभचिंतकों, परिचितों और विभिन्न वर्गों की ओर से लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि शोध के दौरान वास्तु शास्त्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया गया।

घर,ऑफिस और प्लॉट से जुड़ी समस्याओं पर देंगे परामर्श
डॉ. गुप्ता द्वारा घर, कार्यालय, दुकान और प्लॉट से जुड़ी वास्तु संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श देने की जानकारी दी गई है।

उनके अनुसार वास्तु परामर्श के माध्यम से आर्थिक परेशानियों, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह, व्यापार में आने वाली रुकावटों तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुड़े वास्तु पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है।