आत्मानंद स्कूल में राष्ट्रीय थीम पर सजीव प्रस्तुति

नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने दिया स्वच्छता, नशामुक्ति और जल संरक्षण का संदेश

कोरबा।नगर पंचायत पाली स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और गंभीर सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखा।

नाटक के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने जैसे विषयों पर संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्राचार्यों को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने चंदन के पौधे भेंट किए। पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अजय जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से सामाजिक विषयों पर जागरूकता फैलाने से इन संदेशों का प्रभाव व्यापक स्तर तक पहुंचता है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, ज्ञान सिंह, मंडल महामंत्री कामता जायसवाल, पार्षद गीता शुक्ला, रामबिलास जायसवाल, हरीश चावड़ा, पार्षद सुनील साहू, रमाशंकर जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विशाल मोटवानी, बीईओ कुमदेव गोभिल, प्राचार्य आरपी लहरे, गजेंद्र तिवारी, दीपक शर्मा, सुशील, नंदनी जायसवाल, सुनील जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं नागरिक उपस्थित रहे।