डॉ. अंबेडकर जयंती में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री

कोरबा। सर्व समाज की डॉ. अंबेडकर जयंती आयोजन समिति द्वारा बालको नगर के मंगल भवन में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने की।

विशेष अतिथियों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. गोजूपाल, प्रफुल्ल तिवारी, जेएन दुबे, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यवाहक मोहम्मद साफी, अनीश एवं प्रतिष्ठित समाज सेवक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने मंच संचालन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान एवं समिति के संयोजक सुनील सुना,उपाध्यक्ष धनेश्वरी कुर्रे, समाज सेवी महेंद्र थवाईत, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश सचिव एस सी ढोके, जिला संयोजक क्रांति कुमार साव, उपाध्यक्ष रूपा महिलांगे ने बड़ी संख्या में लोगों को जोडऩे और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सेवाएं दी।

अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान और संयोजक सुनील सुना ने आभार व्यक्त किया।