सतरेंगा में डूबने से युवक की मौत

कोरबा। जिले के सतरेंगा में पानी में डूबने से पंजाबी समाज के युवा सदस्य अंकित खत्री 24 वर्ष की असामयिक मौत हो गई।

यह हृदयविदारक घटना मंगलवार को हुई, जिससे पूरे पंजाबी समाज और कोरबा नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंकित खत्री जिले के प्रतिष्ठित खत्री परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे स्वर्गीय अशोक खत्री के सुपुत्र, जगमोहन खत्री एवं सुरजीत खत्री के भतीजे तथा सुनील नंदा जी के साले थे। उनका आकस्मिक निधन  समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।