कोटवार की सूचना पर मौके पर पहुंची उरगा पुलिस, मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी
कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलपहरी में गुरुवार सुबह नाले के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नाले के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्राम कोटवार ने तत्काल उरगा थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
