परिजनों और शुभचिंतकों ने तलाश में सहयोग करने वालों के प्रति जताया आभार
कोरबा। पटेल पारा, सर्वमंगला रोड निवासी 52 वर्षीय भारती रोचवानी के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। गोविंद रोचवानी की पत्नी भारती रोचवानी के लापता होने के बाद से परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे थे। उनके मिलने की खबर से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
परिजनों ने भारती की तलाश के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों, समाजसेवियों और आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
