एसईसीएल में तबादला के बाद तत्काल ज्वाइनिंग

कोरबा। केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी पिछले दिनों कोरबा प्रवास पर आए हुए थे। यहां से उनके लौटने के बाद साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल बिलासपुर के कोरबा जिले के सभी चार क्षेत्रों के अधिकारियों का थोक में तबादला कर दिया गया है लेकिन लम्बे समय से कोयला चोरी के लिए बदनाम गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक एसके मोहंतीऔरदीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक तबादला सेअप्रभावित हैं जबकि कोरबा के महाप्रबंधक दीपक पंड्या और कुसमुंडा महाप्रबंधक राजीव सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है।

तबादले के बाद अगले ही दिन सभी अधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।