विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर पति फरार

कोरबा। जिला कोतवाली क्षेत्र के रामसागर पारा स्थित एक मकान में दुर्गा देवी राजपूत उम्र लगभग 30 वर्ष नामक महिला अपने पति के साथ निवासरत थी। जानकारी के अनुसार 2 वर्ष पहले ही शादी हुई थी, परन्तु अभी आए दिन दोनों के बीच में लड़ाई-झगड़े होते रहता था।

बताया जा रहा हैं कि आज दोपहर के समय भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। कुछ देर बाद मकान से बच्चे की रोने की आवाज आने लगी। तब पड़ोसी ने जाकर देखा। जहां दुर्गा राजपूत की लाश जमीन में पड़ी हुई थी, और पति घर से लापता था।

जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस जांच के बाद ही मामले की हकीकत सामने आएगी।