कोरबा-पाली। सर्वोदय नगर में मां शांकभरी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। इससे पहले यहां महिलाओं ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्रीराम मंदिर से कलश यात्रा निकाली।
भोयरा मरार समाज के जिलाध्यक्ष रामफल पटेल के अगुवाई में विधि- विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कुल देवी की अराधना की गई। विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि शाकंभरी माता एक शक्तिशाली और पूज्यनीय अवतार है।
जिन्होंने पृथ्वी पर अकाल और गंभीर खाद्य संकट को कम करने के लिए अवतार लिया। शांकभरी माता को सब्जियों, फलों और हरी पत्तियों की देवी के रूप में भी जाना जाता है।
सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने शांकभरी माता की महिमा बताते हुए कहा कि मां शांकभरी, मां दुर्गा की अवतार है। एक समय पृथ्वी पर दुर्गम नामक दैत्य ने हाहाकार मचा दिया था।
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि शांकभरी माता की पूजा- अर्चना से लोगों को स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है।
कार्यक्रम में मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष आत्मानारायण पटेल, सुरित राम पटेल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677