कोरबा। जबलपुर (मध्यप्रदेश) में तीन दिवसीय द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233सी की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय का चुनाव संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा मड़वारानी के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को लायंस एम्बेसडर गोल्डन पिन से उपस्थित लायन अतिथियों ने सम्मानित किया।
लायन डॉ. अग्रवाल को यह सम्मान कोरबा में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के बैनर तले विभिन्न एवं अद्भूत रचनात्मक कार्यों के लिए दिया गया। लायन डॉ. अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्यों को धरातल पर क्रियान्वित किया है, इसके अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सेवाभावना का कोई मोल नहीं है। मानवीय सेवा में उनके योगदान से कई लाभांवित हुए हैं। इनके अलावा उनका कई रचनात्मक कार्य उल्लेखित हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















