मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

कोरबा। पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर बड़ी कार्यवाही की। दर्री, दीपका, सीएसईबी, कोतवाली, कुसमुंडा एवं बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत कुल 12 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चंदन चौहान, दीपक रोहिदास, राधे पांडे एवं पदम दास वैष्णव शामिल हैं, शेष सभी अन्य महिला आरोपी हैं। इन सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस अभियान के दौरान कुल 59 लीटर अवैध शराब तथा 430 ग्राम गांजा जप्त किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान पूरी गंभीरता एवं सख्ती के साथ आगे भी निरंतर जारी रहेगा।