नरईबोध में भाजपा का गांव चलो अभियान

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल द्वारा गांव-गांव घर-घर चलो अभियान कार्यक्रम प्रत्येक शक्ति केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कुसमुंडा के शक्ति केंद्र नरईबोध के दोनों बूथों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को पिछले विभिन्न चुनावों में भारी मतों से विजयी दिलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि भविष्य में किसी भी तरह का सहयोग करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी विकेश झा और राकेश पटेल, पार्षद श्रवण यादव और राजकुमार कंवर, बूथ अध्यक्ष शशि साहू और हरनारायण सहित अन्य कार्यकर्ता मेलू राम पटेल, देव प्रसाद यादव, नागेंद्र सिंह, रितेश सिंह, रामेश्वर सोनी, गुरदीप सिंह, संतोष दास महंत, दाऊ राम चौहान, सकराम बिंझवार और दीपक दास महंत आदि शामिल रहे।