एक्सपांशन प्वाइंट के गड्ढों को सुधारा एनएचएआई ने

कोरबा। नेशनल हाईवे क्रमांक-130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर पीडब्लूडी-एनएचएआई में गुरसियां के पास तान नदी पुल पर जान लेवा गड्डे से खतरा बना हुआ था।

एक्सपांशन प्वाइंट में काफी समय से इस प्रकार की समस्या बनी हुई थी,इसको लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी और आये दिन दो पहिए में सवार चालक एवं चार पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे थे।


संबंधित एनएच सडक़ को एनएचएआई बिलासपुर को हैंड ओवर कर दिए जाने के बाद ऐसे मसलों का दारोमदार उस पर था, फिर भी मामला व्यापक हित से जुड़े होने के साथ देखते हुए आवश्यक सुधार के लिए विभाग के कंसल्टेंसी ऐजेंसी को कहा गया था।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गुरसियां में तान नदी पुल पर एक्सपांशन प्वाइंट में यह मसला काफी दिनों से परेशानी का कारण बना हुआ था। पुल पर बड़े-बड़े गड्डे बनने से सडक़ हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा था।

कई बार इस पुल से गुजरने वाले वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं जिससे कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।