कोरबा। शासकीय महाविद्यालय बरपाली की प्राचार्य डॉ. तारा शर्मा 40 वर्ष की सेवा के बाद रिटायर हो गई।
महाविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। स्मृति चिन्ह प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
सहायक प्राध्यापक डॉ. एके सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी प्रदान की। डॉ. सीपी नंद ने कार्यों को बताया। डॉ. टीएल मिर्झा, डॉ. राजलक्ष्मी सराफ, डॉ. विवेक मोहन अग्रवाल, प्रो. डी. के. चंद्रा, प्रो. लक्ष्मी साहू, प्रोफेसर अरविंद खाखा, प्रोफेसर आसमां सिंह कंवर ने अपेक्षा जताई कि भविष्य में उनका मार्गदर्शन मिलेगा।
प्राचार्य डॉ. शर्मा ने अपने अनुभव को याद किया और सभी के प्रति कृतज्ञता जताई। कार्यक्रम में तारा शर्मा के परिजन सहित महाविद्यालय के स्टाफ ने उपस्थिति दर्ज कराई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
