जांच समिति को सुरक्षा देने विधायक ने की मांग

कोरबा। एसईसीएल की सरायपाली परियोजना में 28 मार्च को कोल ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या किए जाने के मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने एक समिति बनाई है। यह 9 अप्रैल को जांच करेगी।

विधायक फूल सिंह राठिया ने एसपी और सीजीएम कोरबा को पत्र लिखकर मांग की है कि समिति को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।


फूल सिंह राठिया जांच कमेटी के संयोजक है। इसके अलावा समिति में पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर, पीसीसी महामंत्री प्रशांत मिश्रा और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान सदस्य है।

पीसीसी की ओर से बनाई गई यह जांच कमेटी 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे सरायपाली बुड़बुड़ खदान क्षेत्र में परिजनों से भेंट करेगी। उपरोक्त मामले को लेकर तथ्य जुटाए जाएंगे।

विधायक राठिया ने इस परिपेक्ष्य में एसपी और सीजीएम से कहा है कि जांच समिति को पर्याप्त सहयोग व सुरक्षा उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें।