कोरबा। जिले में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था का अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के अंतर्गत जिले के कब, बुलबुल, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स अपने घरों और गली-मोहल्लों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
घरों की छतों और पेड़ों पर दाना-पानी के लिए पात्र रखे जा रहे हैं और पक्षियों के लिए घोसलों का निर्माण किया जा रहा है।
राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के निर्देशानुसार पूरे ग्रीष्म ऋतु में यह सेवा कार्य किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से स्काउट्स और गाइड्स पशु-पक्षियों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अभियान का उद्देश्य पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना और उनकी मदद करना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677