दर्री मंडल की बैठक ली महापौर संजू देवी ने

कोरबा। दर्री में अग्रवाल भवन परिसर में भाजपा की ओर से बैठक रखी गई। महापौर संजूदेवी राजपूत इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।

बैठक का प्रायोजन भाजपा के स्थापना दिवस और एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम को तैयार करना था। काफी संख्या में दर्री मंडल के कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

महापौर ने यहां अपनी बात रखी और कहा कि भाजपा ने लंबा सफर तय किया है और आज वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। आंतरिक लोकतंत्र उसकी बड़ी पहचान है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों व दुकानों में भाजपा का ध्वज लगाएं।