कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल ने पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निहारिका फेस-1 स्थित क्षमता भवन में एक भव्य मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला आगामी सेवा, संगठन और संकल्प सप्ताह 6 से 14 अप्रैल) के आयोजन की रूपरेखा को तय करने और कार्यकर्ताओं को उसकी तैयारी में जुटाने हेतु आयोजित की गई।
मंडल प्रभारी डॉ. आलोक सिंह ने पार्टी की स्थापना के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को विचारधारा के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने भारतीय जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा तक के संगठनात्मक विकास और वैचारिक यात्रा का विस्तार से उल्लेख किया।
युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भाजपा की नीतियों और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा।
मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने सेवा सप्ताह को सेवा, संगठन और संकल्प का पर्व बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन के संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया।
इस कार्यशाला में लक्ष्मीकांत जोशी, श्रीमती मंजू सिंह, पंकज सोनी, प्रकाश अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण श्रीवास, सुमन सोनी, अनिल वस्त्रकार, नारायण महंत, समस्त पार्षद एवं शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677