एचटीपीएस के 10 कर्मी सेवानिवृत्त, सराही गई सेवा

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम से मार्च माह में 10 कर्मी सेवानिवृत्त हो गए। इनमें अभियंता व कर्मी शामिल हैं।

अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार दीक्षित व नितिन सेवलकर, सहायक अभियंता तालिका प्रसाद यादव, कनिष्ठ पर्यवेक्षक जग्गू राम यादव, धनीराम देवांगन, होमन लाल गोरे, ओशित कुमार सोम, डोरी राम चंद्रा, तुरेंद्र कुमार साहू, सिविल परिचारक श्रेणी-दो सेवानिवृत्त हो गए।

सेवानिवृत्त हो रहे अभियंताओं एवं कर्मचारियों को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से विदाई दी गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता  पीके श्रीवास्तव ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त अभियंताओं एवं कर्मचारियों को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया।

समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन, पीके मलघानी, केएनबी राव और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त अभियंताओं एवं कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

योगेंद्र कुमार दीक्षित, नितिनि सेवलकर और तालिका प्रसाद यादव ने मंच से अपने दीर्घ सेवाकाल का अनुभव साझा किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त  कर्मचारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या मेंअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।