संगठन को मजबूत करना पार्टी का प्रथम लक्ष्य : डॉ. महंत

सम्मेलन सभा में कांग्रेस शहर व ग्रामीण अध्यक्ष हुए सम्मानित

कोरबा। संगठन को मजबूत करना, इसे हमारी विचारधारा के साथ निकटता से जोड़ता है और इसमें नए लोगों और नई ऊर्जा को लाना पार्टी का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। संगठन में हाल में हुई नव नियुक्तियां संगठनात्मक अनुभव, जमीनी स्तर पर जुड़ाव और सबसे महत्वपूर्ण पार्टी और उसकी विचारधारा के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।


उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर व्यक्त किया। डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज चौहान एवं नत्थूलाल यादव कई वर्षों से पृष्ठभूमि में रहकर पार्टी की सेवा कर रहे है जो सादगी और आम कार्यकर्ताओं के जुड़ाव के लिए जाने जाते है।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा में जिला अध्यक्ष द्वय का नवीन नियुक्तियों में एक स्पष्ट संकेत देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर जुड़ाव और संगठन की अपनी ऐतिहासिक मुकाम पर लौट रही है।

सम्मेलन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर उपस्थित रहें। सम्मेलन सभा का सफल संचालन पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने तथा कार्यक्रम के अंत में पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रारंभ में पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान ने स्वागत उद्बोधन दिया। 

इस अवसर पर कुसुम द्विवेदी, अर्चना उपाध्याय, बीएन सिंह, सुरेश सहगल, प्रभातवर, प्रदीप पुरायणे, प्रदीप अग्रवाल, संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, बसंत चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।