बांकीमोंगरा के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद अन्तर्गत विभिन्न वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

वार्ड क्रमांक 12 गजरा में स्थित शिव मंदिर निर्माण, वार्ड 9 अम्बेडकर में नगर आरसीसी नाली निर्माण कार्य, वार्ड 10 चौपाटी से विनायक पब्लिक स्कूल तक का सीसी रोड़ एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य, वार्ड 12 में सीसी रोड़ निर्माण, वार्ड 13 कटाईनार के शिव मंदिर चीफ हाउस से खेत वाले रास्ते होते हुए मेन रोड़ पहुंच मार्ग तक सीसी रोड़ निर्माण व वार्ड 14 गुड़ीपारा सामुदायिक भवन से सेवक दास घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, अश्वनी साहू, हनुमान पाण्डेय, मंडल प्रभारी सतीश झा, महिला मोर्चा महामंत्री अनिता राजपूत, मुकेश झा, मोहित सिंह, प्रमोद सोना, प्रकाश झा, आदित्य चौधरी, गोवर्धन कंवर, बाबूराव सहित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।