कोरबा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी व सदस्य सचिव के नेतृत्व में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा जिला को 25670 का लक्ष्य मिला था जिसके कोरबा विकासखंड को 4000 करतला को 5000 कटपोरा 4000 पाली 6000 एवं पोड़ी उपरोड़ा को 6670 का लक्ष्य दिया गया था।
जिसके अंतर्गत 25623 पंजीकृत हुए और सभी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में कुल 23788 शिक्षार्थी सफल हुये।
शिक्षार्थियों के सुविधानुसार कोरबा में 228, करतला में 196, कटघोरा 239, पाली में 239 एवं पोड़ी-उपरोड़ा में 437 कुल 1339 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। आकलन परीक्षा अंतर्गत प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक, केन्द्राध्यक्ष एवं कार्यरत शिक्षक, पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन का कार्य किए।
इस परीक्षा में जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक तथा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विकासखंडो के अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा के द्वारा समस्त व्याख्याताओं को निरीक्षण हेतु अलग-अलग विकासखंड आबंटित किया गया था।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
