12वीं की परीक्षा में 111 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत जिले में 12वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

आज संपन्न हुए परीक्षा के अंतर्गत कुल 8325 दर्ज बच्चों में से 8214 विद्यार्थी उपस्थित एवं 111 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

कुल 17 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं रहा।