कोरबा। शहर के आरएसएस नगर में कपिलेश्वरनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को पांचवें दिन छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी शामिल होने पहुंचे, जहां वृंदावन से पधारे भागवत के परम विद्वान भागवत कथा वाचक कृष्ण शास्त्री (ब्रजवासी) महाराज ने कथा का वाचन किया।
उन्होंने भगवान की बाल लीलाओं का श्रवण कराया। उन्होंने बताया कि भगवान ने गोपियों के मनोभावों को जानकर घर-घर में माखन चोरी की। कथा के माध्यम से गोवर्धन पूजा और मानसिक परिक्रमा लगाकर सभी भक्त आनंद से सराबोर हुए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, प्रवक्ता अनिल गिरी और भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस दौरान छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने कृष्णा गौड़ शास्त्री महाराज को सम्मानित करते हुए उनकी फोटो भेंट की। यह समारोह एक सुंदर और भावपूर्ण आयोजन था, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भगवान की कथा का आनंद लिया और कथा वाचक कृष्णा गौड़ शास्त्री को सम्मानित किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

