सहकार भारती की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

कोरबा। सहकार भारती की जिला स्तरीय बैठक आज ढेंगू नाला परिसर में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला प्रमुख जितेंद्र कुमार साहू ने किया।

इस बैठक में जिले के सभी ब्लॉकों से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी का गठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के संभावित आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा करना था। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला कार्यकारिणी गठन संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने इस पर सहमति व्यक्त की कि आगामी दिनों में योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के आगमन की तैयारियां, सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के संभावित आगमन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रियता बनाए रखने का संकल्प लिया।