निगम सभापति का छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज ने किया सम्मान

कोरबा। पंचवटी विश्राम गृह में बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठन प्रमुखों और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज के बैनर तले आयोजित बैठक में विशेष रूप से उपस्थित नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह को सभी समाज के प्रमुखों ने तिलक लगाकर सम्मानित किया।


सर्व आदिवासी समाज, सतनामी समाज, ब्राह्मण समाज, यादव समाज, श्रीवास समाज, कन्नौजिया राठौर समाज, महंत समाज, देवांगन समाज, पटेल समाज, सूर्यवंशी समाज, चन्द्रनाहू समाज, साहू समाज, मरार माली समाज, बरेठ समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा उनके साथ खड़े होने का संकल्प लिया।

साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, युवा सतनामी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, श्रीवास समाज के अध्यक्ष मोहन लाल श्रीवास ने कहा कि नूतन सिंह ने सभापति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयश्री हासिल कर छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज के सम्मान को बढ़ाया है।

सभापति नूतन सिंह ने कहा कि वे अपार समर्थन और सहयोग के लिए छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज का हृदय से आभारी हैं। छत्तीसगढ़ के लोक पर्व, भाषा और त्योहार को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। सभी समाज प्रमुखों ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज संगठित होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने एकजुट रहेगा। छत्तीसगढिय़ा समाज के लोगों के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक मजबूती के लिए एकजुट होकर सहयोग करेंगे।

बैठक में श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास, साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, प्रदेश संगठन सचिव पालूराम साहू, इकाई अध्यक्ष गणेश राम साहू, दाताराम साहू, महऩ समाज के जिला अध्यक्ष संतोष दास संरक्षक दिलहरण दास, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण दास महंत, चंद्रा समाज के सचिव नोहर चंद्रा, केंद्रीय संयुक्त सचिव मनमोहन चंद्रा सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।