कोरबा। मांगों को पूरा किए बगैर प्रबंधन द्वारा काम कराए जाने को लेकर भू-विस्थापित ग्रामीण नाराज हैं। गुरुवार को एसईसीएल की अम्बिका परियोजना में ग्राउंड जीरो पर महिलाएँ बैठ गई और मिट्टी निकालने के कार्य को रोक दिया।
अंबिका प्रोजेक्ट में 15 दिनों से ग्रामीणों के कारण कोल परियोजना का कार्य बंद है। गतिरोध दूर करने के लिए एसडीएम सीमा पात्रे के साथ एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन के लोग सदल-बल मौके पर पहुँचे व समझाइश दी लेकिन ग्रामीणों द्वारा मांग पूरी किए बगैर काम चालू नहीं होने देने के लिए अड़े हैं। इसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।
ग्रामीणों ने आवेदन सौंपकर निराकरण का आग्रह किया है। फिलहाल दो दिन के लिए गतिरोध टल गया है लेकिन खदान में कार्य बंद रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
