जिला उपभोक्ता आयोग ने निकाली रैली, किया जागरूक

कोरबा। जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट, नाप-तोल में गड़बड़ी, मनमाने दाम वसूलना, बगैर मानक वस्तुओं की बिक्री, ठगी, सामान की बिक्री के बाद गारंटी अथवा वारंटी के बावजूद सेवा प्रदान नहीं करना इत्यादि समस्याओं से ग्राहकों का सामना अकसर होता रहता है।


जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष रंजना दत्ता और सदस्य द्वय ममता दास व पंकज कुमार देवड़ा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता आंदोलन के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उसके अधिकारों की पूर्ण जानकारी मुहैया कराना है।

इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग से रैली निकालकर और उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित पम्पलेट वितरित किया गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय पहुंचकर आमजन, छात्राओं और उपस्थितजनों को उपभोक्ता उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए उन्हें सुरक्षा का अधिकार, सुनने का अधिकार, चयन  का अधिकार , जानकारी का अधिकार,  निवारण  पाने का अधिकार और उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई।

इस दौरान आयोग के कर्मचारी रामधन पटेल, मनीराम श्रीवास, संजय शर्मा, राजेश्वर इंगले, आरती श्रीवास, नूतन राजपूत, दुर्गा चौबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर बिंदेश्वर कामथ, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सिंह, अहमद का योगदान रहा।