कोरबा। जिले में गत रात्रि एक इवेंट पर जा रहे 112 वाहन पर असामाजिक तत्वों ने छुपकर पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में वाहन चालक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पथराव करने वालों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे और झाडिय़ों में छिपे होने के कारण हमलावर भागने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार बालको चेक पोस्ट लालघाट में गत रात्रि इवेंट नंबर केआरबी/11 को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व सडक़ पर पत्थर रखकर आने-जाने वालों का रास्ता रोक रहे हैं। सूचना मिलने पर जब 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो झाडिय़ों में छिपे असामाजिक तत्वों ने अचानक उन पर पथराव शुरू कर दिया।
112 वाहन में केवल ड्राइवर और एक पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जब चालक और पुलिसकर्मी सडक़ पर रखे बड़े-बड़े पत्थरों को हटाने लगे, तभी उन पर फिर से पथराव किया गया, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















