ठेकेदार की हत्या का आरोप

कोरबा। रजगामार चौकी क्षेत्र के प्रेमनगर में कोयला कारोबारी अनिल यादव निवासी खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

अनिल यादव शुक्रवार को होली खेलने के लिए रजगामार गया था, जहां उसे कुछ लोगों ने जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परीक्षण उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।