कोरबा जिले में एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसकी मौत के 15 दिन पहले मौत हो गई थी जिसके बाद से वह गुमसुम रहता था। पत्नी की मौत के सदमे में उसने अपनी जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला नरईबोध गांव का है। जहां मजदूर रामरतन चौहान (48 वर्ष) ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। शनिवार की दोपहर रामरतन ने अपनी मां की साड़ी से म्यार में फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जब परिजन घर पहुंचे जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन के अनुसार रामरतन की पत्नी सुखमति बाई की 15 दिन पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद रामरतन गुमसुम और उदास रहता था किसी से बात नहीं करता था और कहता था कि पत्नी के मौत के बाद उसे भी जीने की इच्छा नहीं है। इस वजह से उसने अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
रामरतन मजदूरी करके अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण करता था। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी थी और तीन बेटों की शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन सर खर्चा उसकी पत्नी के इलाज मे लगा दिया। इस वजह से वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















