भाजपा के हैं और भाजपा के रहेंगे : नूतन

कोरबा। चुनाव जीतने के बाद सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी से पार्षद चुनाव की टिकट मिली थी और अच्छे वोटो से जीत हासिल किए।

सभापति के लिए भी उन्होंने भाजपा पार्षद के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया और पार्षदों ने उन पर अपना भरोसा जताया।

नूतन सिंह ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पहले भी भाजपा के थे, अभी भी भाजपा के हैं और आगे भी भाजपा के ही रहेंगे।