सभी पार्षद मिल-जुलकर करें विकास : लखन

कोरबा। प्रदेश के उद्योग मंत्री व शहर विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को 5-6 लोगों का नाम पैनल में भेजा गया था। संगठन ने हितानंद का नाम घोषित किया, जिसे सबने माना।

जानकारी मिली है कि पार्षदों ने एकजुट होकर नूतन सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया और विजय दिलाई।

जनप्रतिनिधियों का निर्णय सबको मान्य है। अब तो मैं कहूंगा कि राजनीति से ऊपर उठकर निगम क्षेत्र का सभी पार्षद मिल-जुलकर विकास की ओर ध्यान दें। विजयी सभापति को मेरी शुभकामनाएं हैं।