एचटीपीपी कोरबा पश्चिम के चार कर्मी हुए सेवानिवृत्त

कोरबा। एचटीपीपी कोरबा पश्चिम संयंत्र के अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार रहमतकर समेत 4 कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह हुआ। मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने इन्हें सम्मानित किया। स्मृति चिन्ह और सेवा प्रमाण पत्र भेंट किए गए।


समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन, पीके मलघानी और केएनबी राव विशिष्ट अतिथि रहे।

रिटायर होने वालों में वरिष्ठ पर्यवेक्षक नंद किशोर साय, मानचित्रकार देवी गुलाम कश्यप, कार्यालय सहायक श्रेणी-दो आरती पांडेय और संयंत्र परिचारक श्रेणी-दो महेंद्र सिंह शामिल हैं।

40 साल से अधिक की सेवा के बाद इन कर्मियों के सम्मान में श्रम कल्याण केंद्र में दीर्घ सेवा सम्मान समारोह हुआ। आरती पांडेय ने संयंत्र में 19 साल, 11 महीने 24 दिन सेवाएं दीं। रिटायर्ड अफसर- कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर ने किया। उन्होंने रिटायर्ड कर्मियों का संक्षिप्त जीवन परिचय भी पढ़ा। सयंत्र के अधीक्षण अभियंता के पद पर रहते रिटायर होने वाले सुरेश कुमार रहमतकर ने अपनी 40 साल से अधिक की सेवाकाल में 34 साल कोल हस्तांतरण संभाग में कार्य किया है।