अहिल्याबाई की प्रासंगिकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 6 से

कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग, नवा रायपुर और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के मार्गदर्शन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रशासनिक व्यवस्था, वर्तमान संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 6 व 7 मार्च को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में किया जा रहा है।

उक्त संगोष्ठी ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पद्धति से आयोजित की जायेगी, जिसके सशुल्क पंजीकरण के अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है।

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज झा ने बताया कि इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एडीएन वाजपेयी और विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत प्राध्यापक एवं प्रांत संघचालक छत्तीसगढ़ डॉ. टोप लाल वर्मा शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल करेंगे। संगोष्ठी में नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक पुनरूथान, औद्योगिक क्षेत्र, सामाजिक समरस्ता स्थापित करने में अहिल्याबाई का योगदान, अहिल्याबाई की न्याय व्यवस्था एवं दार्शिनिक विचारों की वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिकता पर भी विचार रखे जायेंगे।