कोरबा। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा को गाजियाबाद में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सोशल वर्क अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित देश के आठ प्रदेशों से आए अलग-अलग विधाओं में सर्वश्रेष्ठ 51 प्रतिभागी को अपने कार्य क्षेत्र में महारत हासिल करने वालों में 51 हस्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया।
गाजियाबाद सम्मान समारोह प्रताप विहार सेक्टर 11 फ्लोरिस में आयोजित किया गया था जिसके मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. भरत सिंह ,अध्यक्ष पी आई आई टी कॉलेज ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर एमके सिंह, निर्देशक डॉ गौरव गुप्ता अस्पताल गाजियाबाद, निर्देशक डॉ. अशोक कुमार, महानिदेशक सुधीर कुमार श्रीवास्तव, संयोजक मनोज श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद के आतिथ्य में मां वीणा वादिनी की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
सम्मान समारोह में शहर के शिक्षा प्रशासनिक व शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में 51 प्रतिभागियों को अवार्ड से नवाजा गया।
छत्तीसगढ़ से सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार विनोद सिन्हा को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















