नगर पालिका बांकीमोंगरा में हुआ शपथ ग्रहण

कोरबा। बांकीमोंगरा नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा एवं पार्षदों ने श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में पद की शपथ ली। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार अटल विश्वास पत्र के संकल्प को पूरा करेगी और बांकीमोंगरा नगर को विकसित, समृद्ध, सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाएगी।

समारोह में कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा निगम के वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग,  विकास झा, सतीश झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा समेत अन्य कार्यकर्तागण व आमजन उपस्थित रहे।