कोरबा। नगर पालिका दीपका के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत एवं सभी पार्षदगणों ने केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में पद की शपथ ली।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित कार्यकर्तागण व आम जनमानस उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने नवनिर्वाचित पार्षदों को उनके दायित्व की शपथ लेने पर बधाई देते हुए संकल्प पत्र में किए गए वचनों को पूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
