पाली, छुरी, बांकीमोंगरा व दीपका में अध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ

कोरबा। नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने रविवार को उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में शपथ ली। नगर पंचायत पाली में एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय जायसवाल और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर पंचायत छुरी में श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने शपथ दिलाई।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा, दीपका में अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों ने उद्योग मंत्री श्री देवांगन से आशीर्वाद प्राप्त किया। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के साथ ही आने वाले दिनों में निकायों के अंतर्गत वार्डों में भी समुचित विकास नजर आएगी। मंत्री श्री देवांगन ने सभी की सहभागिता से गाँव से लेकर शहर तक विकास की गंगा बहाने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कौशल देवांगन, नरेश देवांगन, प्रीतम देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, विकास झा, सतीश झा, समेत अन्य कार्यकर्ता गण व आम जनमानस उपस्थित रहे।