3 मार्च को कुसमुंडा खदान बंद करेंगे भू-विस्थापित

कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ ने एसईसीएल के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है।

इसके अंतर्गत 3 मार्च को कुसमुंडा खदान को बंद कर दिया जाएगा, जिसमें भू-विस्थापितों की मांगों को पूरा करने के लिए एसईसीएल पर दबाव डाला जाएगा। किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि एसईसीएल को भू-विस्थापितों की मांगों को पूरा करना होगा, नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।