अहिल्या त्रिशताब्दी जयंती पर कार्यक्रम आज

कोरबा। पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती वर्ष अंतर्गत सांस्कृतिक व बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च को शाम 4 बजे से सीनियर क्लब सीएसईबी कोरबा पूर्व में आयोजित है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत उपस्थित रहेंगी।

मुख्य वक्ता आरएसएस के सहविभाग संघचालक किशोर बुटोलिया होंगे। विशिष्ट अतिथियों में समस्त संस्थानों के महिला समिति की अध्यक्षगण शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपीएम कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता संजीव कंसल करेंगे।

समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार झा, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह व सचिव श्रीमती अक्षदा पुंडलिक ने कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया है।