परसाई कटघोरा, केरकेट्टा दीपका व प्रशांत को बांकी की जिम्मेदारी

कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु नगरपालिका वार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की हैं।

प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई को कोरबा जिले के कटघोरा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं। पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा को दीपका और कांग्रेस नेता प्रशांत मिश्रा को बांकीमोगरा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।