भागवत श्रवण से हर प्रकार के कष्ट होते हैं दूर : पंडित दुबे

कोरबा। सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा के पंडित देवशरण दुबे की श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा ग्राम मनगांव लक्ष्मण नगर कुसमुंडा में 27 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के प्रारम्भ हुई।

व्यासपीठ से पंडित देवशरण दुबे संगीतमयी सुमधुर वाणी से श्रोताओं को कथा का रसपान करा कर जीवन में श्रीमद भागवत के माध्यम से आनंद एवं परमानन्द की प्राप्ति का उपाय बता रहे हैं।

कथा के प्रथम दिवस श्रीमद भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए व्यासपीठ से पंडित देवशरण दुबे ने कहा कि भागवत कथा करने अथवा सुनने से न केवल मनुष्य को औलोकिक सुखों की प्राप्ति होती है बल्कि हर प्रकार के कष्ट दूर हो जाते है।

श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा को 6 मार्च को सहस्रधारा गीता हवन एवं भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जाएगा।

मुख्य यजमान जायसवाल परिवार तथा कश्यप परिवार, ग्राम मनगांव लक्ष्मण नगर कुसमुंडा के समस्त ग्रामवासी एवं सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।