कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र में एक किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार चोरों ने शटर का ताला तोडक़र दुकान से लगभग 2 लाख रुपए के सिगरेट और गुटखा सहित 48 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना सीएसईबी चौकी के 15 ब्लॉक क्षेत्र की बताई जा रही है। दुकान संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वे सिगरेट और गुटखा के थोक व्यापारी हैं। रात को दुकान बंद कर परिवार के साथ सो गए थे। जब सुबह उठे तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोसियों को आवाज देकर दरवाजे को खुलवाया गया।
इसके बाद जब उसने दुकान का शटर उठाया तब उन्हें पता चला कि रात में उनकी दुकान में चोरी हो गई है। 48 हजार रुपए नकदी के साथ दुकान के एक रैक में रखे सिगरेट और गुटखा के पैकेट गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने लगभग दो लाख रुपए के सामान की चोरी की हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















