कोरबा। जिला मराठा समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। यह आयोजन पथरीपारा, सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश आरती एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा के साथ हुआ।
इस अवसर पर नगर पालिक निगम की नवर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद नरेंद्र देवांगन और श्रीमती उमा भारती सराफ सम्मिलित हुए।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र वाकड़े ने समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिला मराठा समाज, कोरबा के भवन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु सहयोग करने अपील की। साथ ही, उन्होंने सीएसईबी चौक, कोरबा का नामकरण छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर करने और उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मराठा समाज को शिवाजी जयंती की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभागिता आयोजन अंतर्गत बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
महिला सशक्तिकरण एवं नई नियुक्तियाँ महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देते हुए, श्रीमती संध्या गायकवाड को जिला मराठा समाज, कोरबा की जिला उपाध्यक्ष और श्रीमती संगीता घाटगे जी को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















