सागौन बाड़ी में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाया

कोरबा। जिले के दर्री थाना के पास सागौन बाड़ी में गत दिवस आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया जिससे पूरी बाड़ी आग की चपेट में आ गई।

आग किसने और क्यों लगाई इस बात का पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों ने जब जंगल को आग से धधकते हुए देखा तब दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। गर्मी के दिनों में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती है, जिन्हें रोकने के लिए प्रशासन तैयारी तो करता है बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं नहीं रुक पाती हैं।