कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के निराश्रित वृद्धजनों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करने एवं उनका ख्याल रखने हेतु नगरीय क्षेत्र के सर्वमंगला नगर में स्नेह सदन वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है।
जहां निराश्रित वृद्धजनों का प्रवेश, आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क है। वृद्धाश्रम में निराश्रित वृद्धजनों के प्रवेश के लिए कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
साथ ही अधीक्षिका मेघा प्रधान एवं परिवीक्षा अधिकारी राजेश कुमार देवांगन से संपर्क कर सकते है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















