कोरबा। गायत्री शक्तिपीठ सीएसईबी चौक में जिला स्तरीय नारी जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 200 बहनों व 50 भाइयों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ज्ञान की गंगोत्री शांतिकुंज हरिद्वार से पूज्य गुरु देव व वंदनीय माताजी का संदेश दिया गया।
प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. कुंती साहू ने बताया कि आज दुनिया में भावना व संवेदना का आभाव है। इसके कारण पूरे विश्व में कलह, क्लेश और आतंक व युद्ध बढ़ रहा है। अत: पुन: भावनाओं संवेदनाओं का जागरण नारी जागरण से ही संभव है। हमारे सनातन संस्कृति में अपाला, उद्घोषा, गार्गी, मै जैसे महान नारियों ने सम्पूर्ण राष्ट्र का मार्गदर्शन किया था।
अत: आज भी नारियों को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना होगा। कार्यशाला में कोरबा जिला के पांचों ब्लॉक की बहनों ने नारी जागरण कार्यशाला के माध्यम से व्यक्तिगत व सामूहिक संकल्प पत्र भरकर नारी जागरण के उदघोष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
आगामी ग्रीष्मावकाश में 5 दिवसीय नारी जागरण कार्यशाला रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस संदर्भ में 2026 में माताजी के शताब्दी समारोह में युग निर्माण योजना को साकार करने के लिए कृत संकल्प होकर कोरबा जिला का मंथन करने का योजना बनाया है। डॉ. कुंती ने अपने प्रभावी संदेश से सभी बहनों युग निर्माण योजना आंदोलन के प्रेरित व प्रभावित किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677